{"_id":"60df73378ebc3ebc8837f7fa","slug":"seven-and-a-half-lakhs-were-grabbed-on-the-pretext-of-a-job-abroad-city-news-drn383344654","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः विदेश में नौकरी का झांसा देकर साढे़ सात लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादूनः विदेश में नौकरी का झांसा देकर साढे़ सात लाख रुपये हड़पे
Sat, 03 Jul 2021 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:42 AM IST
सार
पीड़ित मनजीत सिंह संधु निवासी रेस्ट कैंप त्यागी रोड ने बताया कि उसकी मुलाकात वेस्ट पटेलनगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह हीरा से हुई थी। सुरेंद्र पाल ने मेरे लड़के की विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो जालसालों ने एक व्यक्ति से सात लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने मामले में जांच कर मुकदमे के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित मनजीत सिंह संधु निवासी रेस्ट कैंप त्यागी रोड ने बताया कि उसकी मुलाकात वेस्ट पटेलनगर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह हीरा से हुई थी। सुरेंद्र पाल ने मेरे लड़के की विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। बताया कि सेवला कलां वेस्ट कैनाल रोड निवासी उसका दोस्त फतेह मिश्रा यह काम करता है।
विज्ञापन
उसने अपने कई रिश्तेदारों को विदेश में नौकरी लगवाई है। बताया कि दोनों आरोपी उसके पास आए और बेटे की नौकरी लगवाने के लिए उससे 2 लाख 75 हजार का चेक कटवा लिया। इसके एक महीने बाद फिर से उन्होंने पैसे की मांग की। दोनों उसकी पत्नी को बैंक ले गए और 1 लाख 80 हजार रुपये अपने नाम आरटीजीएस करवा लिया। इसके बाद 1 लाख 85 हजार कैश और 2 लाख 13 हजार रुपये भी आरोपी उससे ठग कर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि जब उन्होेंने बेटे को विदेश नहीं भेजा तो पैसे वापस करने की मांग की। इस पर आरोपियों ने 1 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी की रकम देने में आनाकानी कर रहे हैं और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।