फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Seva Setu' and 'Sarkar Aapke Dwar' camps to begin on September 25

Dehradun News: 25 सितंबर से शुरू होंगे सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार शिविर

Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
'Seva Setu' and 'Sarkar Aapke Dwar' camps to begin on September 25
देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश में 25 सितंबर से सात अक्तूबर तक सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित होंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सचिवालय में शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में मेडिकल कैंप आयोजित करने और ट्री प्रोटेक्शन एक्ट एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर की तिथि, स्थल, नोडल अधिकारी, योजनाओं एवं उपलब्धियों सहित विस्तृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पूर्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन विनय रोहिला ने बताया कि अभियान के तहत लगने वाला प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन संचालित किया जाएगा।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविरों में लाभार्थियों का चयन, आवेदन पत्र भरने की सुविधा, योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में जिलों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed