{"_id":"5f73946b8ebc3e8cba6c3562","slug":"settle-up-to-self-employed-scheme-application-dm-city-news-drn3575797100","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के आवेदन की पैंडेंसी 15 तक खत्म करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के आवेदन की पैंडेंसी 15 तक खत्म करें
विज्ञापन
देहरादून। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने डीएलआरसी (जिला स्तरीय समीक्षण समिति) की बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित आवेदनों को 15 अक्तूबर तक निपटाने के निर्देश दिए।
एनआईसी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों के डीजीएम से फोन पर बात कर सुधार के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि के सभी लंबित आवेदनों को 15 अक्तूबर तक निपटाने को कहा। उन्होंने 35 प्रतिशत से नीचे ऋण जमा अनुपात वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए।
इसके अलावा डीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल ट्रांजेक्शन को अधिक बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल, डीजीएम आरबीआई तारीका, डीडीएम नाबार्ड अजय सोनी, एलडीएम बीएस मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।