Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Service-300 employees-terminated-Doon Hospital

Dehradun News: दून अस्पताल में 300 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, बिना इलाज लौटे मरीज

Fri, 17 Mar 2023 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Service-300 employees-terminated-Doon Hospital
दून अस्पताल के 300 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। बृहस्पतिवार को मरीज इधर से उधर भटकते रहे लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल पाया, जिससे कई मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

300 कर्मचारियों के एक साथ चले जाने से अस्पताल में स्टाफ की कमी हो गई है। ऐसे में मरीजों की जांच, एक्स-रे, पर्चा बनाने से लेकर मरीजों की देखभाल करने समेत सभी काम ठप हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में जब जरूरत पड़ी तो दून अस्पताल में संविदा कर्मियों को नौकरी पर रखा गया था। कोरोना का प्रकोप कम होते ही इन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया तो कुछ कर्मचारियों को छह महीने के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया। अक्तूबर में मिला सेवा विस्तार 15 मार्च को खत्म हो गया है। इसके बाद कर्मचारी सेवा विस्तार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


- इलाज के अभाव में हो गई मरीज की मौत -
संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि जब 15 मार्च को कार्य बहिष्कार किया तो एक मरीज की मौत का मामला सामने आया था। आशा नाम की 32 वर्षीय महिला को सांस की समस्या थी। इमरजेंसी में आने के बाद मरीज को आईसीयू ले जाया जा रहा था। साथ में वार्ड ब्वॉय, वार्ड अटेंडेंट या कोई स्टाफ नर्स न होने की वजह से परिजनों से एंबू बैग के माध्यम से सांस देने को कहा गया। परिजन एंबू बैग सही से नहीं चला पाए और मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मेडिकल छात्रों की छूटी क्लास -
अस्पताल से कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया तो उनकी जगह पर इंटर्न और मेडिकल छात्रों को काम करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें क्लास लेने का समय नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि वह अपनी क्लास करें या फिर वार्ड में मरीजों का इलाज ही करते रहें।

________
इनकी सेवा हुई समाप्त
186 वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, लैब अटेंडेंट, वार्ड अटेंडेंट
33 लैब टेक्नीशियन
3 इलेक्ट्रीशियन
7 एंबुलेंस ड्राइवर
8 कंप्यूटर ऑपरेटर
2 महिला सिक्योरिटी गार्ड
8 ओटी टेक्निशियन
5 फार्मासिस्ट
1 एक्स-रे टेक्नीशियन
--------------
- मरीजों से बातचीत -
- मैं सात माह की गर्भवती हूं। डॉक्टर ने एचआईवी जांच बताई है लेकिन एचआईवी जांच नहीं हो पाई है। क्योंकि लैब टेक्नीशियन मौजूद नहीं थे।
ममता, भंडारी बाग

- उत्तरकाशी से पत्नी को दिखाने आए थे। मेरी पत्नी गर्भवती है। लेकिन यहां पर स्टाफ की कमी है इसलिए बाहर से जांच करवानी पड़ी।
अनिल कुमार, उत्तरकाशी

- मैं नौ महीने की गर्भवती हूं। डॉक्टर ने एक्स-रे बताया था लेकिन यहां पर एक्स-रे हो नहीं पाया। इसलिए प्राइवेट लैब से एक्स-रे करवाया है।
शैलेंद्री, उत्तरकाशी
--------------
ओपीडी के बाहर धरना किया शुरू
नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से सेवा विस्तार की मांग को लेकर अस्पताल की ओपीडी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed