फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   servant's body found in underground water tank

पानी के अंडरग्राउंड टैंक में मिला नौकर का शव

Sat, 09 Oct 2021 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
servant's body found in underground water tank
मोहनी रोड पर एक व्यक्ति का शव पानी के अंडरग्राउंड टैंक में मिला। मृतक उसी मकान में काम करता था। मकान मालिक को इसका पता तब चला जब नलों से बदबूदार पानी आने लगा और प्लंबर से टैंक खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से आराघर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मोहनी रोड के पास एक घर के पानी के अंडरग्राउंड टैंक में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुइा है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त मकान मालिक दिनेश आनंद ने अपने नौकर गोपी तांती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल पश्चिमी बंगाल के रूप में की। मकान मालिक ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से उनके यहां काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर पर नहीं दिखाई दे रहा था। वह पहले भी बिना बताए कई बार घर चला जाता था, इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed