फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   separate toilet in school for girl.

‘स्कूलों में हो छात्राओं के लिए अलग शौचालय’

Sun, 14 Dec 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Dec 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
separate toilet in school for girl.

राजभवन ने अपर मुख्य सचिव विद्यालय शिक्षा को सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी प्रमुख सचिव शिक्षा को इस संबंध में पत्र भेजा है।

विज्ञापन


संगठन ने की थी शिकायत
राष्ट्रीय सामाजिक न्यायकृति मंच के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने राज्यपाल और राज्य मानवाधिकार आयोग से इस बारे में शिकायत की थी।

मंच ने शिकायत के साथ अमर उजाला में 6 सितंबर 2014 को प्रकाशित ‘शौचालय पर शर्म कब आएगी?’ समाचार की कटिंग भी लगाई थी। भूपेंद्र कुमार ने स्कूलों में शौचालय न होने को मानवाधिकारों का हनन बताया।
विज्ञापन


राजभवन ने दिए निर्देश
राजभवन सचिवालय के उपसचिव घनश्याम शर्मा की ओर से अपर मुख्य सचिव विद्यालयी शिक्षा को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शौचालय के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस राजेश टंडन और डॉ. हेमलता ढौंढियाल ने भी बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय बनाने का निर्देश प्रमुख सचिव शिक्षा को दिया है।

आयोग ने कहा कि सरकार और स्कूल अथारिटी नियमित सफाई के लिए सफाईनायक की व्यवस्था भी करे। आयोग ने कहा कि इसे स्वच्छता अभियान की तरह लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed