{"_id":"0f858c1a364947c43f8a2886e6734e5a","slug":"senior-ias-bp-pande-will-go-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम मोदी में हुई इस वरिष्ठ नौकरशाह की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम मोदी में हुई इस वरिष्ठ नौकरशाह की एंट्री
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 May 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तैनात वरिष्ठ नौकरशाह बीपी पांडे को राज्य सरकार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव करने के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन
पांडे राज्य में अपर मुख्य सचिव के साथ ही एफआरडीसी जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। सरकार ने अभी उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की है।
केंद्र से वापस आए थे राज्य
1983 बैच के आईएएस बीपी पांडे लगभग एक डेढ़ साल पहले केंद्र से राज्य में वापस आए थे। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने पुन: केंद्र जाने की इच्छा जताई और केंद्र ने उनकी नियुक्ति वाणिज्य विभाग में अपर सचिव के पद पर करके राज्य सरकार को नियुक्ति आदेश भेज दिया।
हालांकि सरकार जद्दोजहद में ही थी कि पांडे को रिलीव किया जाए या नहीं क्योंकि शीर्ष स्तर पर अफसरों की बेहद कमी हो रही है। मगर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पांडे की फाइल पर कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
इन्हें मिल सकता है मौका
सरकार ने अभी उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति के आदेश जारी नहीं किए है। माना जा रहा है कि एफआरडीसी के पद पर समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव व आयुक्त एस राजू की नियुक्ति की जा सकती है लेकिन इसके बाद किसी को समाज कल्याण आयुक्त की जिम्मेदारी देनी होगी। इसलिए शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में कुछ फेरबदल होगा।
विज्ञापन