फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior assistant of Directorate General of Health arrested while taking bribe

Dehradun News: स्वास्थ्य महानिदेशालय का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant of Directorate General of Health arrested while taking bribe
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I-सरकारी कर्मचारी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए मांग रहा था रिश्वत
I
I-ढाई हजार रुपये ऑनलाइन लिए और अब छह हजार लेते पकड़ा गया
I
Iस्वास्थ्य महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित से उनके पिता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इससे पहले वह ढाई हजार रुपये ऑनलाइन ले भी चुका था। विजिलेंस ने आरोपी कर्मचारी के घर और ऑफिस दोनों जगह छापा मारा है। वहां से कई दस्तावेज हासिल किए गए हैं।

I
Iएसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। बताया था कि उनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। इलाज की प्रतिपूर्ति राशि मंजूर कराने के लिए उन्होंने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के यहां आवेदन किया था। इस राशि को पास करने के लिए उनका संपर्क वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल से हुआ। मुकेश कोटियाल ने राशि मंजूर करने के लिए कुल साढ़े आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके लिए उसने ढाई हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। लेकिन आगे की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद अब छह हजार रुपये लेने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को अपने ऑफिस में रिश्वत के साथ बुलाया था। विजिलेंस टीम उनके साथ गई। जैसे ही उन्होंने छह हजार रुपये मुकेश कोटियाल को दिए विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर और ऑफिस से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article