प्रेस नोट संग महिला अधिकारी की अर्द्धनग्न फोटो
उत्तराखंड सरकार चुप है और राज्य में दो पीसीएस अफसरों का किस्सा अब गली गली घूम रहा है।
हालांकि व्यक्तिगत संबंधों के इस मामले की पहले से ही जांच भी हो रही है लेकिन अब हर रोज पर्चे बंटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बुधवार को एक बार फिर इन दोनों अफसरों से संबंधित पर्चे मीडिया हाउस के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी भेजे गए।
एक पक्ष की सास ने भेजा था प्रेस नोट
बुधवार को एक पक्ष की सास ने बाकायदा प्रेस नोट भेजा जिसके पीछे महिला अफसर का अर्द्धनग्न चित्र भी सलंग्न था।
दो पीसीएस अफसरों की यह कहानी से सरकार की बदनामी हो रही है लेकिन सरकार ना तो कार्रवाई करने को तैयार है और ना ही इस तमाशे को बंद कराने की कोशिश हुई।
लेकिन इन दोनों अफसरों की तरफ से चल रही चिट्ठियों के चलते सरकारी तंत्र की पूर बदनामी हो रही है।