फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   selfie taking is become dangerous in haridwar

हरिद्वार में सेल्फी लेना लड़की को पड़ा महंगा, हुआ कुछ ऐसा कि अब कभी सेल्फी नहीं लेंगे आप

Tue, 30 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 30 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
selfie taking is become dangerous in haridwar
सेल्फी - फोटो : demo pic

हरकी पैड़ी क्षेत्र के पास हाथी पुल पर अपने भाई-बहन के संग सेल्फी ले रही बारहवीं की छात्रा गंगा में गिर गई। जल पुलिस ने छात्रा की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग न मिल सका।

विज्ञापन

   
यूपी के रामपुर जिले की जुलन कालोनी, डिग्री कालेज रोड की रहने वाली नजमा पत्नी गुलाम हुसैन अपने बच्चों के साथ देहरादून से लौट रही थी। वे हरिद्वार में बस से उतरकर हरकी पैड़ी पहुंच गए।
विज्ञापन


हरकी पैड़ी क्षेत्र के हाथी पुल पर उसके बच्चे सलमा, छोटा और सायरा मोबाइल  से फोटो खींचने लगे। इसी दौरान सलमा ने भाई बहन के साथ पुल की रैलिंग पर बैठकर सेल्फी  लेने के दौरान नियंत्रण खो देने से गंगा नदी में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का कुछ अता पता न चल सका

selfie taking is become dangerous in haridwar
river death - फोटो : amarujala
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। छात्रा के पीछे कुछ शौकिया गोतखोर भी कूदे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर एसएसआई अजय सिंह, हरकी पैडी चौकी प्रभारी डीएस रावत पहुंच गए।

फिर जल पुलिस को बुलाकर छात्रा के तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों तक गंगा की खाक छानने के बाद भी छात्रा का कुछ अता पता न चल सका।
      
परिजन को जैसे तैसे पुलिस ने ढांढस बंधाया। एसएसआई ने बताया कि सलमा ने हाल ही में खुर्शीद महिला इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा दी थी और अभी परिणाम नहीं आया है। बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed