{"_id":"67840bf82ed19d8f100e0ec8","slug":"selection-for-national-games-great-celebration-in-the-family-dehradun-news-c-5-1-drn1031-592960-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन, परिवार में खूब मन रहा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन, परिवार में खूब मन रहा जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIध्रुव, सूर्याक्ष, आन्या, अनुष्का व अक्षिता का राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ चयन
I
Iउत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। स्कूल के पांच शटलर ध्रुव नेगी, सूर्याक्ष रावत, आन्या बिष्ट, अनुष्का जुयाल और अक्षिता मनराल बैडमिंटन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। व्यक्तिगत श्रेणी में ध्रुव नेगी की जूनियर रैंकिंग में पूरे देश में पहली रैंक है। इन खिलाड़ियों के चयन से स्कूल के साथ परिवार में जश्न का माहौल है।
I
Iबलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, राष्ट्रीय खेलों में चयन एक बड़ी उपलब्धि है और इससे स्कूल के अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक लाएंगे। बताया, हैदराबाद में तीन से 10 जनवरी तक आयोजित हुई नेशनल जूनियर रैकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में सूर्याक्ष रावत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और कांस्य पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया।
I
Iसूर्याक्ष की मां अनुराधा रावत ने बताया, सूर्याक्ष रावत का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हो गया है। इसके अलावा उसका चयन डच जर्मनी चौंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी हुआ है। यह ट्रायल दिल्ली में 18 जनवरी से होंगे।
विज्ञापन
I
Iवहीं, आन्या बिष्ट ने जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। उनका चयन भी राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। आन्या का जूनियर बालिका युगल में पूरे देश में पहली और मिश्रित युगल में तीसरी रैंक हासिल है। बैडमिंटन में एसबीपीएस की उभरती हुई खिलाड़ी अनुष्का जुयाल और अक्षिता मनराल भी राष्ट्रीय खेलों प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।I