{"_id":"63ac9d884d6dda6aab71ef3c","slug":"selection-board-returned-proposal-for-recruitment-of-1564-nursing-officer-posts-dehradun-news-drn432304743","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चयन बोर्ड ने लौटाया 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चयन बोर्ड ने लौटाया 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती का प्रस्ताव लौटा दिया है। प्रस्ताव में पदों के हिसाब से रोस्टर निर्धारण में खामियां होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को संशोधन के लिए कहा गया है।
सरकार ने नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन कर शासनादेश जारी किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया। बोर्ड ने विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव का निरीक्षण किया। इसमें पदों के हिसाब से रोस्टर निर्धारण न होने से बोर्ड ने प्रस्ताव लौटा दिया है।
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत का कहना है कि नर्सिंग अधिकारी पदों के प्रस्ताव में रोस्टर संबंधी कुछ खामियां थी। जिस वजह से विभाग को प्रस्ताव वापस भेज कर दोबारा से संशोधन कर भेजने को कहा गया है। विभाग से दोबारा प्रस्ताव मिलने पर बोर्ड की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
वर्षवार मेरिट के आधार पर होगा चयन
नर्सिंग पदों पर चयन वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सरकार ने नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन कर शासनादेश भी जारी कर दिया है। कई संविदा व बेरोजगार प्रशिक्षित नर्सेज भी नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।