फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   security tight for president of india mussoorie visit

मसूरी में आज राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Fri, 09 Dec 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 09 Dec 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
security tight for president of india mussoorie visit
- फोटो : ANI

शुक्रवार को सुबह‌ करीब दस बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति जौलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह मसूरी के ‌लिए रवाना हुए।महामहिम वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


गुरूवार सुबह सूबे आला अधिकारियों की मौजूदगी में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी गढ़वाल से पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पोलो ग्राउंड से लेकर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के च्पपे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी के आसपास के इलाकों को छावनी में बदल दिया गया है। दलाई हिल्स और पोलो ग्राउंड के चारों और पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। आला अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

गुरुवार दोपहर 12 बजे पोलो ग्राउंड से एलबीएस अकादमी तक फुल ड्रेस रिहर्सल की गई है। वही जौलीग्रांट से लेकर एलबीएस तक दूसरी काफिले ने रिहर्सल की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई है।

बताया गया कि हेलीपैड पर मात्र छह लोगों ही रहेंगे। जिनमें नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अकादमी के निदेशक, सीएम द्वारा मनोनीत मंत्री, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जीओसी शामिल है। इसके अलावा हेलीपैड पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महामहिम अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह एक घंटे तक अकादमी परिसर में रहेंगे। 12 बजकर 55 मिनट पर पोलो ग्राउंड हेलीपैड से जौलीग्रांट एअर पोर्ट जाएंगे। आगमन की तैयारियों को जायजा लेने गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी विजिलेंस, डीएम रविनाथ रमन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल आदि मौजूद थे।

फुल ड्रेस रिहर्सल में पालिकाध्यक्ष मल्ल को भी बुलाया गया। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति की आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके आगमन से स्थानीय लोगों को कम दिक्कत होगी। पोलो ग्राउंड से अकादमी तक के क्षेत्र में आबादी का कम घनत्व है। महामहिम के दौरे को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय पोलो ग्राउंड में कल अवकाश घोषित किया गया है।


राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए पोलो ग्राउंड से लेकर एलबीएस अकादमी की सड़क की मरम्मत काम किया गया है। नगरपालिका द्वारा करीब 12 लाख रूपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत की गई। सड़क किनारे रेलिंग लगा दी गई है। साथ ही रेलिंग पर रंग-रोगन का काम भी किया गया है। पोलो ग्राउंड के आसपास की व्यवस्था भी चौकस कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed