फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   security tight for PM narendra modi rishikesh visit.

PM मोदी के स्वागत के लिए छावनी में बदली तीर्थनगरी

Thu, 10 Sep 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 10 Sep 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
security tight for PM narendra modi rishikesh visit.

11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम में आश्रम के संचालक स्वामी दयानंद गिरि का हालचाल जानने आ रहे हैं।

विज्ञापन


स्वामी दयानंद पिछले डेढ़ साल से अस्वस्थ चल रहे हैं। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद हो गया है। प्रधानमंत्री दोपहर तीन बजे आश्रम पहुंचेंगे। बताया जा रहा कि वह यहां करीब 55 मिनट रुकेंगे।

पीएम के नगर दौरे के मद्देनजर मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे टिहरी के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन, एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान अधीनस्थों के साथ मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे और सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आश्रम में किस रास्ते से प्रवेश करेंगे, आश्रम के मुख्यद्वार से स्वामी दयानंद गिरि के कमरे की दूरी आदि सभी व्यवस्थाएं जांची। सुरक्षा की दृष्टि से सभी छोटे-बड़े पहलुओं की सघन पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अभिसूचना इकाई को क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत आश्रम संचालक स्वामी परमात्मानंद गिरि से भी चर्चा की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासनिक अधिकारी आश्रम से रवाना हुए।

एक किमी क्षेत्र रहेगा सील
प्रधानमंत्री के आगमन पर शीशमझाड़ी में दयानंद आश्रम के आसपास का करीब एक किमी क्षेत्र सील रहेगा। पुलिस-प्रशासन की इजाजत के बिना यहां कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसपास के शिक्षण संस्थान और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे। आश्रम में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

एसपीजी ने भी जांची सुरक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो, इसके लिए दिल्ली से विशेष सुरक्षा एजेंसी एसपीजी की टीम ने मंगलवार दोपहर आश्रम और आईडीपीएल ग्राउंड में स्थित हेलीपैड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा से आईडीपीएल हेलीपैड आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से दयानंद आश्रम रवाना होंगे।

मोदी के दौरे से पहले घनघनाएगी हॉट लाइन

security tight for PM narendra modi rishikesh visit.

अनुराग गंगोला/ अमर उजाला, देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश पहुंचने की सूचना के साथ ही प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए हैं। किसी केस के सिलसिले में डीएम के सुप्रीम कोर्ट में होने से एडीएम प्रशासन प्रताप शाह को तैयारियों का जिम्मा दिया गया है। एडीएम ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाएं चौकस करने के निर्देश दिए।

सुबह सबसे पहले उन्होंने बीएसएनएल के जीएम अनिल मित्तल से फोन पर हॉट लाइन लगाने को कहा। बीएसएनएल के पुख्ता सूत्रों के मुताबिक पीएम के दौरे को लेकर ऋषिकेश में हॉट लाइन लगाने के साथ ही 5, 10, 20 पेयर की केबिल लगाई जाएगी।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एडीएम ने ऋषिकेश पहुंच कर शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम से लेकर आईडीपीएल ग्राउंड में हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अफसरों ने उन्हें विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए।
एडीएम ने बताया कि पीडब्लूडी के अधिकारियों को हेलीपैड बनाने का काम दिया गया है। वह एसपीजी के अफसरों के निर्देश पर काम निभा रहे हैं।  इस दौरान टिहरी के डीएम युगल किशोर पंत और एसपी मुख्तार मोहसिन भी मौजूद थे।

आज हो सकती है एडवांस लैंडिंग
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा दस्ता पहुंच गया है। इसमें तीन एआईजी भी शामिल हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मोदी सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट एयरफोर्स के विशेष विमान से पहुंचेंगे।

वहां से वह शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश में आईडीपीएल मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि आज या कल वायुसेना के विमान से लेकर हेलीकाप्टरों की एडवांस लैंडिंग होगी। इसके बाद मोदी मुनिकीरेती स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed