{"_id":"5a0262fda764c47f02cb53198ffb1eac","slug":"security-dent-in-president-pranab-air-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस समय मसूरी दौरे पर हैं। राजधानी देहरादून पहुंचने के बाद उनके रूट में एक संदिग्ध हेलीकॉप्टर आ जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पढ़ें, राष्ट्रपति के लिए बिछाई गई हॉट लाइन कटी
विज्ञापन
दरअसल राष्ट्रपति दिल्ली से विमान द्वारा दोपहर करीब 12 बजे देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा मसूरी जाना था। जब महामहिम मसूरी के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर चुके थे उसी दौरान उनके रिजर्व रूट में एक हेलीकॉटर ने उड़ान भर दी। यही नहीं यह हेलीकॉप्टर राजधानी के सहस्रधारा हैलीपैड पर बिना किसी सूचना के लैंड भी कर गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर को सीज किया गया
इस हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के बाद अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। तत्काल प्रभाव से इस हेलीकॉप्टर को सहस्रधारा हैलीपैड पर ही सीज कर दिया गया। हालांकि छानबीन के बाद पता लगा कि इस हेलीकॉप्टर को सहस्रधारा हैलीपैड पर लैंडिंग की सूचना थी और इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सफर कर रहे थे।