फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   security arrangements for narendra modi kedarnath visit

उत्तराखंड: PM मोदी के दौरे को लेकर केदारपुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Tue, 17 Oct 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 17 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
security arrangements for narendra modi kedarnath visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब तीन सौ पुलिस और पीएससी के जवान धाम पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी धाम में डेरा जमा लिया है।

विज्ञापन


एमआई-26 हेलीपैड से लेकर मंदिर और एमआई-17 हेलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वेली ब्रिज से लेकर मंदिर परिसर और वहां से एमआई-17 हेलीपैड तक बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन


धाम में बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा भी धाम पहुंच गए हैं। दोनों अधिकारियों ने धाम में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी। 19 अक्तूबर को कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल की जाएगी। दूसरी तरफ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें स्थानीय समलौंण के रूप में भी समिति विशेष उपहार भेंट करेंगी।

पुरोहित समाज उठाएगा सड़क की मांग

security arrangements for narendra modi kedarnath visit

एसपीजी ने की रिहर्सल
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की एक टीम धाम पहुंच चुकी है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ेे एसपी स्तर के चार अधिकारी भी धाम पहुंच चुके हैं। एसपीजी टीम द्वारा मंगलवार को तैयारियों की रिहर्सल की गई। इधर, रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त फोर्स जिले में पहुंच चुकी है। बुधवार शाम को निर्धारित संख्या में सुरक्षा जवान व अधिकारी धाम पहुंच जाएंगे।

पुरोहित समाज उठाएगा सड़क की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन पर तीर्थ पुरोहित समाज गौरीकुंड से केदारनाथ को सड़क से जोड़ने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा। वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि यह पूरे क्षेत्र का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री कपाट बंद होने से पूर्व केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

वे पुनर्निर्माण योजनाओं का शिलान्यास कर नई केदारपुरी को बसाने की शुरूआत करेंगे। वहीं, दुनिया में भी सुरक्षित केदार, सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश भी प्रचारित-प्रसारित करेंगे, जिससे आगामी वर्षों में और अधिक श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचेंगे। पोस्ती ने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed