फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sections will be closed in nine central schools

नौ केंद्रीय विद्यालयों में बंद होंगे सेक्शन

Wed, 18 Mar 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sections will be closed in nine central schools
देहरादून। प्रदेश के नौ केंद्रीय विद्यालयों में सेक्शनों की संख्या घटेगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें देहरादून के केवि एफआरआई और केवि आईआईपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त (शैक्षिक) इंदु कौशिक की ओर से हाल ही में एक आदेश केविएस देहरादून संभाग के नाम जारी हुआ है। इस आदेश में कहा गया है कि केवि एफआरआई देहरादून में कक्षा छह, केवि गोपेश्वर में कक्षा नौ ह्यमैनिटीज, केवि पौड़ी में कक्षा चार, केवि खटीमा में कक्षा छह, केवि आईआईपी देहरादून में कक्षा 11 कॉमर्स, केवि हल्द्वानी शिफ्ट 2 में कक्षा पांच, केवि जोशीमठ में कक्षा दो, केवि पिथौरागढ़ में कक्षा आठ और केवि राजगढ़ी में कक्षा 12 साइंस के एक-एक सेक्शन नए सत्र से बंद किए जाएंगे। इस संबंध में केविएस देहरादून संभाग के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार ने संबंधित सभी केवि को आदेश भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अभिभावक फिर उतरे विरोध में
केवि एफआरआई को बंद करने के आदेश के विरोध में अभिभावक फिर एकजुट होने लगे हैं। उनका कहना है कि इस साल कक्षा छह और फिर कक्षा सात करते-करते सभी सेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। उनके बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे। स्कूल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष विजय गिरी गोस्वामी का कहना है कि इससे पहले भी वर्ष 2017 में एफआरआई प्रशासन ने केवि को बंद करने का फैसला लिया था। इसके विरोध में अभिभावकों ने आंदोलन किया था तो यह फैसला वापस ले लिया गया था। उन्होंने मांग की है कि इस बार फिर बंद करने का फैसला लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed