{"_id":"7084c8baf29933aae82ee9d2437248af","slug":"secretariat-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय पहुंचे पेयजल कर्मी, अपर सचिव बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय पहुंचे पेयजल कर्मी, अपर सचिव बाहर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने पेयजल निगम के 343 नियमित फील्ड कर्मियों को ढांचे में शामिल किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सीएम को ज्ञापन देने पर अड़ गए। सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
जमकर हुई नारेबाजी
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूनियन के कर्मचारी मंगलवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए गांधीपार्क, और एस्लेहॉल होते हुए सचिवालय के समक्ष पहुंचे। कर्मचारी यहां सीएम को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव कार्यालय में मौजूद नहीं
प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सचिव एस राजू से मिलने को कहा लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर अपर सचिव वित्त अर्जुन सिंह ने वार्ता कर प्रदर्शनकारियों से कहा कि जैसे ही प्रमुख सचिव पेयजल आते हैं, तुरंत पेयजल निगम के अधिकारियों को बुलाकर बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
इसआश्वासन पर कर्मचारी। प्रदर्शनकारियों में पीतांबर दत्त लोहनी, राजेश कुमार गोला, वीरेंद्र भंडारी, देवेंद्र सिंह, गोविंद नेगी आदि शामिल थे।
इतनी पुलिस क्यों, हमें भी नहीं पता
प्रदर्शन की शुरुआत से पहले की काफी संख्या में महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल देखकर प्रदर्शनकारी घबरा गए कि शांतिपूर्वक सचिवालय कूच के दौरान इतनी पुलिस आखिर क्यों आ गई। यही चर्चा भी वहां चलती रही। प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस बल के अलावा दो-तीन भारी वाहन भी चल रहे थे।