फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second Kedar Madmaheshwar kapat doors were closed for the winter season Doli departed

मद्महेश्वर मंदिर: शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार के कपाट, रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेगी डोली

Wed, 20 Nov 2024 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने के ढाई सौ से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने।
कपाट बंद होने के बाद सुबह ही भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली ने देव निशानों के साथ प्रथम पड़ाव गौंडार के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन
Second Kedar Madmaheshwar kapat doors were closed for the winter season Doli departed
मद्महेश्वर मंदिर के कपाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंच केदार में द्वितीय मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज  बुधवार को शुभ लग्न पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा मद्महेश्वर की डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। 25 नवंबर को डोली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाबा मद्महेश्वर की डोली के अपने मंदिर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर स्वयं केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग मंगोलचारी पहुंचकर डोली की अगवानी करते हैं। इस वर्ष 22 मई से शुरू हुई द्वितीय केदार की यात्रा में अभी तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नवंबर में हेमकुंड साहिब बर्फविहीन...बदरीनाथ में भी बर्फ नहीं...मौसम में आए बदलाव का दिख रहा असर

कपाट बंद होने के साथ ही डोली अपने पहले रात्रि प्रवास गौंडार गांव पहुंचेगी। अगले दिन रांसी फिर गिरीया गांव में रात्रि प्रवास करेगी। 25 को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed