बैसाखी पर तिथियां घोषित : छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलेंगे। बैसाखी पर बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे। बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया।
ओंकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि बैसाखी पर 14 अप्रैल को प्रात: 9 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ व मर्कटेश्वर मंदिर परिसर मक्कूमठ में आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय भगवान तुंगनाथ केदार के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषित की गई।
ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर: पार्टी को कह सकते हैं अलविदा, पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी एक और राह
आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से मद्महेश्वर व तुंगनाथ प्रस्थान का कार्यक्रम भी निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में दोपहर बाद ढाई बजे भगवान बूढ़ा मद्महेश्वर को पुष्प रथ में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर आराध्य की मूर्तियों को झूले से उतारकर गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इस मौके परप पुजारी शिव शंकर लिंग, शिव लिंग, टी. गंगाधर लिंग, मृत्युंजय हीरेमठ, स्वयंवर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे।