{"_id":"6228cda094c59ff6b56b56b7fdd1f705","slug":"second-day-of-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Feb 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा का सत्र दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर बाद विपक्षी सदस्यों की गैर मौजूदगी में करीब आधा घंटे ही चला। जिसमें सरकार ने कुछ काम निबटाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
दो सदस्यों के संकल्प को विधानसभा ने पारित कर लोकसभा को भेजने का प्रस्ताव भी पारित किया। पूर्व कृषि मंत्री द्वारा रखे गए और प्रवर समिति को सौंपे गए कृषि विवि पंतनगर के संशोधित विधेयक के लिए समय बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
11 बजे शुरू हुई कार्यवाही
सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष ने नेता सदन और संसदीय कार्य मंत्री में किसी के भी न होने पर आपत्ति जताई। तभी संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा ह्दयेश सदन में पहुंच गई।
विज्ञापन
पांच मिनट बाद सदन शुरू हुआ तो भाजपा ने विधायक ठकुराल का मुद्दा उठा हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 11.15 बजे सदन 11.45 तक के लिए स्थगित कर दिया। जिसे बाद में बढ़ाकर 12.20 फिर एक बजे और फिर तीन बजे कर दिया गया।
भोजनावकाश के बाद भी नहीं मौजूद रहे सदस्य
भोजनावकाश के बाद भी सदन की कार्यवाही समय पर शुरू नहीं हो सकी और स्थगन का समय पंद्रह मिटन के लिए पुन: बढ़ा दिया गया।
सवा तीन बजे स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पहुंचे तो सत्तापक्ष के भी बामुश्किल दर्जन भर विधायक सदन में मौजूद थे, लेकिन विपक्ष का कोई विधायक सदन में नहीं था।
विवि संबंधित विधेयक हुआ पारित
कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के संशोधित विधेयक को प्रवर समिति को दिए गए समय में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने मंजूर कर लिया।
प्रवर समिति को यह विधेयक दस फरवरी तक के लिए दिया गया था। लेकिन अब समय बढ़ा दिया गया। इसके बाद स्पीकर ने कार्यमंत्रणा समिति में तय हुए कार्यक्रम से सदन को सूचित किया और कार्यवाही मंगलवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी गई।