फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   seasons first snowfall in badrinath and hemkund sahib.

बदरीनाथ और हेमकुंड में मौसम की पहली बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Fri, 23 Sep 2016 08:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Sep 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
seasons first snowfall in badrinath and hemkund sahib.
बदरीनाथ - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों के साथ ही नीती घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे मौसम का पहला हिमपात हुआ। बारिश और बर्फबारी से दोनों धामों में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक रुक-रुककर होती रही। दोनों धामों में दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन


उधर, जोशीमठ क्षेत्र में तड़के से सुबह दस बजे तक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। गोपेश्वर में सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। जबकि मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी बुधवार शाम से लगातार हिमपात हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

seasons first snowfall in badrinath and hemkund sahib.
बारिश

प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। दून, हरिद्वार और ऋषिकेश में बुधवार रात झमाझम बारिश शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार तड़के तक जारी रही। राजधानी में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे।

कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बीच तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29.6 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed