फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF honored by US Embassy

Dehradun News: एसडीआरएफ को अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

Tue, 23 Dec 2025 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
SDRF honored by US Embassy
-आपदा प्रबंधन व जटिल बचाव अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान
विज्ञापन

-अमेरिकी व अन्य विदेशी नागरिकों के सुरक्षित बचाव के लिए की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने एक बार फिर पेशेवर दक्षता व मानवीय प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपदा प्रबंधन व जटिल बचाव अभियान में असाधारण सेवा के लिए अमेरिकी दूतावास ने एसडीआरएफ विशेष स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान विशेष रूप से उन साहसिक, त्वरित एवं मानवीय रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है, जिनके तहत उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन व विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के कुशल, सशक्त व प्रेरणादायी नेतृत्व में बल ने कई दुर्गम एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण अभियान का सफल संचालन किया। इन अभियान में चमोली जिले के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला ट्रैकर्स, बदरीनाथ क्षेत्र के वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रैकर्स, गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन प्रमुख रहे। प्रभावी समन्वय, सटीक रणनीति एवं समयबद्ध निर्णयों के कारण सभी अभियान सुरक्षित रूप से संपन्न हुए।
विज्ञापन

अमेरिकी दूतावास की ओर से दिए गए स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने ग्रहण किया। एसडीआरएफ ने पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों, ट्रेकिंग रूट पर फंसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, आधुनिक तकनीक व संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से कई जीवनरक्षक कार्य किए। प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, बल ने अदम्य साहस, उत्कृष्ट टीम भावना व उच्च पेशेवर मानकों का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed