{"_id":"663d66c10b57b5882d016cf4","slug":"sdm-reached-kalsi-tehsil-headquarters-took-stock-of-preparations-for-disaster-management-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-409839-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसडीएम पहुंचे कालसी तहसील मुख्यालय, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसडीएम पहुंचे कालसी तहसील मुख्यालय, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
एसडीएम कालसी योगेश मेहरा ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन कक्ष के सभी उपकरणों की जांच कर देखा कि वह प्रयोग की स्थित में हैं या नहीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा की सूचना पर जरूरी उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना होने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने आपदा प्रबंधन कक्ष में लाइफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, हैंड टॉर्च, सर्च लाइट, आयरन कटर, स्ट्रेचर, फ्लड लाइट, जनरेटर, हैंड लाउडस्पीकर, रेनकोट, हेलमेट, टैंट, रस्सी, दस्ताने, वॉकी टॉकी और लैक्टोमीटर की जांच की। आपदा प्रबंधन कक्ष प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो तिलक राम जोशी ने एसडीएम को बताया कि आपदा प्रबंधन उपकरणों में दो हैंड टॉर्च, एक आयरन कटर और एक जनरेटर खराब है। एसडीएम ने तत्काल उपकरणों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मनोज कुमार, विजय दत्त शर्मा, शरण सिंह, हरिओम, केदार सिंह, सूर्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।