फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM purchased liquor, overrating found at two places

Dehradun News: एसडीएम ने खरीदी शराब, दो जगह मिली ओवररेटिंगम

Sun, 27 Oct 2024 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
SDM purchased liquor, overrating found at two places
तहसील क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की पांच दुकानों में एसडीएम ने ग्राहक बनकर शराब खरीदी। इस दौरान सुद्धोवाला और सेलाकुई में दो दुकानों में 10 रुपये की ओवरेटिंग पकड़ी गई। वहीं, सेलाकुई में एक दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं भरा गया था। जबकि, कंडोली में दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगी थी। एक दुकान में स्टॉक रजिस्टर ही नहीं मिला। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार शनिवार को क्षेत्र की अंग्रेजी शराब की दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचे। इस दौरान सुद्धोवाला में भुवन चंद जोशी की दुकान में रॉयल स्टैग की बोतल खरीदी। इस पर अंकित मूल्य से 10 रुपये अधिक लिए गए। वहीं, 24 अक्तूबर से स्टॉक रजिस्टर नहीं भरा गया था। सेलाकुई में एसडीएम ने भगवान सिंह पंवार की दुकान से एक बीयर की बोतल और ब्लेंडर प्राइड का हाफ खरीदा। दोनों में अंकित मूल्य से 10 रुपये अधिक मांगे गए। सेलाकुई में ही अनुराधा की दुकान में ओवररेटिंग नहीं पाई गई, लेकिन स्टॉक रजिस्टर नहीं भरा गया था। वहीं, कंडोली में सौरभ मक्कड़ की दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगी थी। रेड लेबल की शराब की बोतल पर मूल्य भी अंकित नहीं था। कंडोली के गुसाईं गांव में कुछ ब्रांड पर रेट नहीं लिखे थे। रेट लिस्ट भी नहीं लगी थी। दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं था। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed