फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM asked for mansa devi account

एसडीएम ने 'भगवान' से मांगा हिसाब

Mon, 13 Jan 2014 08:31 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
SDM asked for mansa devi account

हरिद्वार स्थित मंसा देवी पर दान में आने वाली धनराशि व अन्य चढ़ावे के ब्यौरा जुटाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने ट्रस्ट के व्यवस्थापकों की बैठक ली।

विज्ञापन


पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम ने नारियल चढ़ावे का तीन साल का रिकॉर्ड मांगा। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मंसा देवी मंदिर पर दान की धनराशि व अन्य चढ़ावे में अनियमितताओं की शिकायत पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों से दान में मिलने वाली धनराशि का ब्यौरा लिया है। साथ ही दान में मिलने वाली हर धनराशि की रसीद काटने के आदेश दिए हैं।

रसीद बुकों का ब्यौरा रखने, इसमें कितनी रसीद बुक छपवाई और कहां छपवाई सभी का ब्यौरा देना होगा। नारियल के ठेके की जांच की गई। एसडीएम ने नारियल का तीन साल का ब्यौरा मांगा, लेकिन ट्रस्टी मौके पर रिकार्ड नहीं दिखा सके।


पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल

जिस पर एसडीएम ने सात दिनों का समय दिया है। एसडीएम ने बताया कि अन्य शिकायतों पर मामलों की जांच की जा रही है। मंसा देवी की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

ताकि असल चढ़ावे की हो सके जांच
मंदिर पर सोने से बनी वस्तुओं को पीली धातु और चांदी की वस्तुओं को सफेद लिखकर दान में लिया जाता है। इससे कीमती धातु होने के चलते हुए इसमें बदलने व हेरफेर की आशंका होती है।

पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?

लेकिन, अब दान में मिली इन धातुओं को उनकी वास्तविक धातु से बनी ही लिखा जाएगा, ताकि असल चढ़ावे की वस्तुओं की जांच हो सके।

पंडित सुदामा करेंगे पूजा-अर्चना
सिविल कोर्ट के आदेश पर पंडित सुदामा अब मंसा देवी मंदिर के पीछे बने मंदिर पर पूजा-अर्चना का कार्य कराएंगे, लेकिन दान की रसीद मंसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारी ही काटेंगे।

एसडीएम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार से पंडित को पूजा का कार्य सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed