फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scorpio fell into george.

गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में जीजा-साले की मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
scorpio fell into george.
मृतक मनोज (बाएं) और सौजन्य - फोटो : file photo

गंगोत्री हाईवे पर स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल और झाला के बीच एक स्कार्पियो करीब 60 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सीओ जीएल कोहली ने बताया कि सौजन्य उनियाल (37) पुत्र रामचंद्र उनियाल, निवासी ज्ञानसू, मनोज नौटियाल (35) पुत्र महिमानंद नौटियाल, निवासी मुखबा और मनीष सेमवाल (30) पुत्र स्व. विनोद सेमवाल, निवासी गणेशपुर स्कार्पियो से सोमवार को हर्षिल में बर्फबारी देखने गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को वे लौट रहे थे, तभी झाला के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हर्षिल से लौटते समय सुक्खी के पास उनसे एक अन्य व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी थी, जो झाला के पास उतर गया था। झाला में उतरे व्यक्ति ने ही दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले ही हुई थी शादी

scorpio fell into george.
accident - फोटो : graphic

मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने बताया कि सौजन्य ने खाई में ही दम तोड़ दिया था, जबकि मनोज और मनीष को घायल अवस्था में हर्षिल स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

मनीष को भी देर रात तक जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सौजन्य उनियाल मनोज के साले थे। 

दुर्घटना में काल का ग्रास बने सौजन्य का उत्तरकाशी में पैथोलॉजी सेंटर है। सौजन्य का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। उनके पिता रामचंद्र उनियाल प्राइवेट डॉक्टर हैं। रामचंद्र उनियाल की तीन बेटियां हैं। सौजन्य तीन बहनों का इकलौते भाई थे। मुखबा निवासी मनोज नौटियाल शिक्षक थे, जो जिले के प्राथमिक विद्यालय पाटा में तैनात थे। मनीष भी पेशे से शिक्षक हैं, जो वर्तमान में राइंका सौरा में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed