{"_id":"5713d0184f1c1bf02f10fc7e","slug":"scooty-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी पेड़ से टकराई, एमबीए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी पेड़ से टकराई, एमबीए छात्र की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में राजपुर रोड पर स्कूटी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एमबीए छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी पुरील रावल दून की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में एमबीए का छात्र था। रविवार को पुरील स्कूटी पर अपनी साथी प्रियंका गौड़ निवासी बरेली के साथ स्कूटी से मसूरी की तरफ से आ रहा था। राजपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास स्कूटी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
जबड़े पर गंभीर चोट लगने के कारण पुरील की मौके पर ही मौत हो गई, प्रियंका घायल हो गई। घायल छात्रा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ राजेश शाह ने बताया कि हादसे के बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी है। छात्रा के होश में आने पर तस्वीर साफ हो पाएगी। फिलहाल परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जालसाजी में दबोचा
प्रेमनगर पुलिस ने जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे नाथीराम निवासी सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।