{"_id":"6a29a3d4e3cc170e6d0242f5","slug":"scientists-to-share-methods-for-commercial-cinnamon-cultivation-international-seminar-to-be-held-in-dehradun-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:22 PM IST
सार
पहली बार 11 व 12 जून को दालचीनी की खेती के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। नेशनल सिनेमन रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर श्रीलंका, रिसर्च सेंटर फॉर एस्टेट क्रॉप्स इंडोनेशिया के विशेषज्ञ नर्सरी, कृषिकरण की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान सेलाकुई (सगंध पौधा केंद्र) में गुरुवार से दालचीनी की खेती पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति लागू की है। बीते दो दशक में अनुसंधान व एरोमा के कृषिकरण से कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच गया है। 2003 में उत्तराखंड का कुल टर्नओवर दो करोड़ था। वर्तमान में 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर 91 हजार किसान सगंध खेती कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। चंपावत व नैनीताल जिले में 5200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिनेमन वैली विकसित होने से किसानों, उद्यमियों व उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026: दिल्ली में 25 अगस्त से सजेगा संस्कृति का महाकुंभ; 500 से ज्यादा कलाकार होंगे शामिल
विज्ञापन
पहली बार 11 व 12 जून को दालचीनी की खेती के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। नेशनल सिनेमन रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर श्रीलंका, रिसर्च सेंटर फॉर एस्टेट क्रॉप्स इंडोनेशिया के विशेषज्ञ नर्सरी, कृषिकरण की जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय मसाला बोर्ड, भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान केरल, केंद्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान अंडमान निकोबार, केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेषज्ञ छह अलग-अलग सत्रों में दालचीनी की उपयोगिता व खेती के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान मौजूद रहे।
