{"_id":"61f2c806d892c153d642353b","slug":"schools-reopen-for-students-of-10th-11th-and-12th-classes-from-january-31-in-uttarakhand-order-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Schools Reopen in Uttrakhand: 31 जनवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल, बाकियों को होगी ऑनलाइन क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Schools Reopen in Uttrakhand: 31 जनवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं कक्षाओं के स्कूल, बाकियों को होगी ऑनलाइन क्लास
Thu, 27 Jan 2022 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:57 PM IST
सार
एक से 9वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल अगले आदेशों तक बंद रहेंगे। फिलहाल इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी।
विज्ञापन
स्कूल छात्र।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश के 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल 31 जनवरी से भौतिक रूप से खुल जाएंगे। जबकि कक्षा एक से 9वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र एवं कक्षा एक से 9वीं तक के सभी स्कूलों बंद रहेंगे। हालांकि इन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन