फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools building collapses due to heavy rain in gopeshwar

उत्तराखंड: चमोली में बारिश से भरभराकर गिरा स्कूल का भवन, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा

Wed, 23 Jan 2019 09:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Schools building collapses due to heavy rain in gopeshwar
स्कूल का भवन गिरा

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली जिले में बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार को नगर क्षेत्र में स्थित शिशु मंदिर का भवन भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि जिलाधिकारी की ओर से विद्यालयों में आज का अवकाश घोषित किया गया गया था, अगर स्कूल खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र में वर्ष 1977 से शिशु मंदिर संचालित हो रहा है। मौजूदा समय में यहां नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में 130 बच्चे अध्ययनरत हैं। शिशु मंदिर परिसर में इन दिनों पुराने विद्यालय भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन

जबकि परिसर में वर्ष 2008 में निर्मित एक भवन मौजूद था। मंगलवार को दिनभर रही बारिश के कारण दोपहर में करीब बारह बजे इस भवन के पीछे का पुश्ता धंस गया। जिससे भवन भरभराकर जमीन पर गिर गया। 

इसी भवन में इन दिनों नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित हो रही थी। मंगलवार को अत्यधिक ठंड और बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की ओर से अवकाश घोषित किया गया था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रधानाचार्य देव सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय भवन के पीछे का पुश्ता धंस जाने के कारण विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed