फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school wall damaged

चारदीवारी की मरम्मत नहीं, छात्रों को खतरा

Thu, 11 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
school wall damaged
प्रावि साहिया पाटन की गिरी चारदीवारी। जिससे छात्रों को खतरा बना हुआ है। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी प्रखंड के प्राइमरी स्कूल साहिया पाटन में एक साल बाद भी क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत नहीं हो सकी है। चारदीवारी के पीछे 200 मीटर गहरी खाई है, जो छात्रों के लिए खतरा बनी हुई है। ऐसे में अभिभावकों को छात्रों की सुरक्षा को लेकर हरदम चिंता सताती रहती है। वहीं, सबकुछ जानने के बाद भी विभाग आंख मूंद कर बैठा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में अगस्त माह में भारी बारिश के बीच चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। अभिभावक खजान वर्मा, डोडू, उत्तम राठौर, बारू सिंह का कहना है कि खेल मैदान के पास ही चारदीवारी का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से टूटा हुआ है। इससे भू कटाव का खतरा भी खड़ा हो गया है। खेल मैदान में मध्याह्न भोजन के समय अक्सर छात्र खेलते रहते हैं। ऐसे में विभाग की यह लापरवारही कभी भी छात्रों पर भारी पड़ सकती है। प्रधानाध्यापिका शिब्बा रानी का कहना है कि दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण मध्याह्न भोजन के समय एक शिक्षक की ड्यूटी हमेशा छात्रों की निगरानी में लगानी पड़ती है। दीवार मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, उपखंड शिक्षाधिकारी कालसी पूजा नेगी दानू का कहना है कि दैवीय आपदा मद के तहत प्रस्ताव बना शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही दीवार की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed