फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school vehicle fell into river, one student died, 11 injured.

स्कूली बच्चों की मैक्स नदी में गिरी, एक की मौत, 11 घायल

Sat, 20 Feb 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Feb 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
school vehicle fell into river, one student died, 11 injured.

पौड़ी जिले के बैजरौ-पोखड़ा मार्ग पर पंचपुरी के पास शनिवार शाम स्कूली बच्चों से भरी एक मैक्स अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।

विज्ञापन


बच्चों की मैक्स नदी में गिरने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। बदहवास हालत में अभिभावक घटनास्थल की दौड़ पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रामनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायल बच्चों को प्राइवेट वाहनों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। मैक्स वाहन शराब के नशे में बताया जा रहा है, जिसे राजस्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार गंभीर घायलों को किया हायर सेंटर रेफर

school vehicle fell into river, one student died, 11 injured.

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। फरसाड़ी क्षेत्र के कई गांवों के बच्चे बैजरौ स्थित श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। अभिभावकों की ओर से आने-जाने के लिए एक मैक्स वाहन की व्यवस्था की गई है।

शनिवार को छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही मैक्स पंचपुरी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में आठवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु बौड़ाई (13) पुत्र राधेश्याम बौड़ाई की मौत हो गई।

हादसे में कीर्तिका रावत, अंशिका, दीप्ति थपलियाल, तृप्ति थपलियाल, अंशुमन थपलियाल, पाखी, कृपा रावत, प्रियांश बिष्ट, आदर्श रावत, प्रियांशु रावत, आयुष रावत घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को रामनगर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed