1242 शिक्षकों को नये साल का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में तैनात बेसिक के करीब 1242 से अधिक शिक्षकों को नये साल का तोहफा मिल गया है। इन शिक्षकों का तबादला (समायोजन) आदेश जारी हो गया है। ये शिक्षक इसी माह तैनाती पा जाएंगे। इसमें से 126 शिक्षक देहरादून जिले के हैं।
शासन ने इन शिक्षकों के समायोजन को पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब शिक्षा निदेशालय से जनपदों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
समायोजन के तहत जिन शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है उनमें से कई 15 से 20 साल तक दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में तैनात थे। तबादला आदेश जारी होने के बाद ये शिक्षक इसी महीने नए विद्यालयों में तैनाती पा सकेंगे।
शासन से मंजूरी के बाद शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने प्रदेश के करीब 1242 शिक्षकों के समायोजन के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिलों के सुगम स्कूलों में खाली जगहों पर इन शिक्षकों को तैनाती इसी माह देंगे।
नई भर्ती के कारण मिले मौके
दून जिले में जिन शिक्षकों को ब्लॉक आवंटित हुए हैं उसमें 96 सहायक अध्यापक और 30 प्रधानाध्यापक हैं। सुगम में आने वाले इन शिक्षकों में 60 शिक्षक चकराता और 35 कालसी ब्लॉक के हैं। अन्य शिक्षक जिले के दूसरे ब्लॉकों के हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने तबादला आदेश जारी होने की पुष्टि की है।
हाल ही में 2794 पदों पर शिक्षकों की नई भर्ती की गई। प्रथम नियुक्ति पर इन शिक्षकों को दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में भेजा गया है। इस वजह से जहां पहले से मानक के अनुकूल शिक्षक तैनात थे, वहां शिक्षक अधिक हो गए। ऐसे में वर्षों से दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में तैनात शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर सुगम स्कूलों में समायोजित किया जा रहा है।
शिक्षकों से विद्यालय के लिए विकल्प भरवाकर उन्हें ब्लॉक आवंटित कर दिए गए हैं। सुगम में रिक्त पदों के प्रति शिक्षकों का इसी महीने समायोजन कर दिया जाएगा।
-पदमेंद्र सकलानी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक