{"_id":"6119dd658ebc3ee0204a6784","slug":"school-reopening-in-uttarakhand-from-today-junior-high-school-will-reopen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अनलॉक: सोमवार से खुले पांच हजार से अधिक जूनियर हाईस्कूल, किया जा रहा कोविड गाइड लाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अनलॉक: सोमवार से खुले पांच हजार से अधिक जूनियर हाईस्कूल, किया जा रहा कोविड गाइड लाइन का पालन
Mon, 16 Aug 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:57 AM IST
सार
बता दें कि प्रदेश में 2618 सरकारी जूनियर हाईस्कूल हैं, 206 सहायता प्राप्त, 12 अन्य सरकारी एवं 2616 निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन
खुल गए सरकारी एवं निजी जूनियर हाईस्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सोमवार से पांच हजार से अधिक सरकारी एवं निजी जूनियर हाईस्कूल खुल गए हैं। हालांकि पहले दिन अपेक्षाकृत कम संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूलों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने एवं कोविड गाइड लाइन का पालन किए जाने के लिए सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश में 2618 सरकारी जूनियर हाईस्कूल हैं, 206 सहायता प्राप्त, 12 अन्य सरकारी एवं 2616 निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 16 नए कोरोना संक्रमित, 31 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रदेश में पांच हजार से अधिक सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल हैं। शासन की ओर से पूर्व में इन स्कूलों को दो अगस्त से खोलने के आदेश हुए थे, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि दो अगस्त के बजाए इन स्कूलों को 16 अगस्त से खोला गया है।
उत्तराखंड: डीएम को सौंपी कुंभ कोविड फर्जीवाड़े की रिपोर्ट, जांच के दौरान बरती गईं थीं अनियमितताएं
छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को मास्क की व्यवस्था करनी होगी
विभाग ने दो अगस्त से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोला था। जबकि अब सभी जूनियर हाईस्कूलों को खोला गया है। हालांकि, अभी प्राथमिक विद्यालय नहीं खुलेंगे। स्कूल खोले जाने को लेकर शासन की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक यदि कोई छात्र बिना मास्क स्कूल आता है तो ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल को मास्क की व्यवस्था करनी होगी।
सोमवार को खुलने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया गया
स्कूल खुलने के दौरान सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं सोमवार को खुलने से पहले सभी स्कूलों को सैनिटाइज किया गया।