उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 16 नए कोरोना संक्रमित, 31 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। जबकि 31 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में रविवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 31 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 380 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं रविवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
छह जिलों में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को छह जिलों में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चंपावत, हरिद्वार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में चार और देहरादून जिले में आठ संक्रमित मिले।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में अनलॉक: सोमवार से खुले पांच हजार से अधिक जूनियर हाईस्कूल, किया जा रहा कोविड गाइड लाइन का पालन
वहीं अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: डीएम को सौंपी कुंभ कोविड फर्जीवाड़े की रिपोर्ट, जांच के दौरान बरती गईं थीं अनियमितताएं
राहत की बात यह है कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। जबकि 31 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 328790 मरीज स्वस्थ हो चुुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.97 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक 7370 मरीजों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, ऊधमसिंह नगर से डेल्टा प्लस मरीज लापता
ब्लैक फंगस का एक नया मामला, एक मरीज ठीक
प्रदेश में रविवार को ब्लैक फंगस का एक नया मामला सामने आया है। जबकि कोई मौत नहीं हुई है। एक मरीज को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। कुल मरीजों की संख्या 574 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। प्रदेश में अब तक 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 282 मरीज स्वस्थ हुए हैं।