{"_id":"011c344375046790edc724e354073d3d","slug":"school-principal-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरवल में ट्रांसफर छुट्टी में फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरवल में ट्रांसफर छुट्टी में फेयरवेल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Apr 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल के प्राचार्य का अचानक ट्रांसफर हो गया। इंटरवल में ट्रांसफर की सूचना आई और छुट्टी के वक्त उन्हें विदाई भी दे दी गई।
विज्ञापन
हेराफेरी करने का आरोप
अचानक हुई इस कार्रवाई के पीछे वित्तीय अनियमितताओं में उनका नाम आने की बात कही जा रही है। एक नामी स्कूल के प्राचार्य पर घर में अवैध रूप से बड़ी रकम रखने समेत मिशनरी के खातों में हेराफेरी करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एडमिशन में दलाली के नाम पर ली गई रकम मिशनरी की जांच टीम ने बरामद की थी। इसके बाद प्राचार्य लंबी छुट्टी पर चले गए तो उन्हें हटाने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
आनन-फानन में विदाई
हालांकि, कुछ दिन पूर्व प्राचार्य ने निर्धारित तारीख को आने की बात कही। वह आ भी गए और कुछ दिन काम भी किया। सोमवार को इंटरवल के दौरान प्राचार्य ने अचानक स्टाफ को बुलाया और अपना ट्रांसफर होने की बात कही।
इसके बाद आनन-फानन में स्टाफ ने विदाई समारोह आयोजित किया और छुट्टी के दौरान फेयरवेल भी दे दी।
स्कूल सूत्रों ने बताया कि प्राचार्य का तबादला फिलहाल दिल्ली हुआ है। इसके बाद वह कहां जाएंगे, यह जानकारी नहीं है। फिलहाल उनकी जिम्मेदारी मिशनरी के ही एक अधिकारी को सौंप दी गई है।