{"_id":"669ae13bfddc71e376084ac4","slug":"school-of-management-doon-university-organized-dehradun-news-c-5-1-drn1032-459159-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों को पाठ्यक्रम से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों को पाठ्यक्रम से कराया परिचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदून विश्वविद्यालय के प्रबंधन स्कूल में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्नI
दून विश्वविद्यालय के प्रबंधन स्कूल ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य नए छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों से परिचित कराना था। उद्घाटन प्रबंधन स्कूल के प्रोफेसर गजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
आईआईटी रुड़की के प्रो. विनय शर्मा ने कहा कि मूल्य और विश्वास हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमारे निर्णयों व कार्यों को प्रभावित करते हैं। उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त आईजी पुष्पक ज्योति ने नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न समितियां कार्यरत हैं, जो छात्रों की शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. विपिन गुप्ता ने बताया कि कैसे प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक अवसर उपलब्ध हैं और कैसे छात्र इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।