फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school girl beaten to desperado.

मनचलों पर दुर्गा बनकर टूट पड़ी छात्रा

Sat, 08 Nov 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Sat, 08 Nov 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
school girl beaten to desperado.

मनचलों की हिम्मत इसलिए बढ़ती जाती हैं क्योंकि अक्सर लड़कियां इसे नजरअंदाज कर देती हैं या फिर चुपचाप सह लेती हैं। लक्सर क्षेत्र की 12वीं की छात्रा भी ऐसा कर सकती थी, लेकिन उसने हिम्मत दिखाई और छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर दुर्गा बनकर टूट पड़ी।

विज्ञापन


लात-घूंसे बरसाते हुए उसने शोर मचाया तो तीनों मनचले भागने लगे। इनमें से एक को दौड़कर छात्रा ने दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने तीनों मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के साहसिक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा 12वीं में पढ़ती है। वह रोजाना रेलवे रोड होते हुए स्कूल जाती है। बताया जा रहा है कि तीन मनचले उसे कुछ दिन से परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन

छात्रा ने एक मनचले को दौड़ाकर दबोचा

school girl beaten to desperado.

शनिवार सुबह भी तीनों मनचलों ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि एक ने उसका हाथ पकड़ लिया। जैसे ही मनचले ने हाथ पकड़ा छात्रा उन पर टूट पड़ी। उसने दो मनचलों पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए।

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी आ गए। लोगों को आते देख मनचले भागने लगे, लेकिन छात्रा ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उसने एक मनचले को धर दबोचा। पकड़े गए मनचले की लोगों ने भी पिटाई कर दी। उसके दो अन्य साथी भाग निकले।

पकड़े गए युवक को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पकड़े गए आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी रहमान और प्रवीण की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed