{"_id":"5879dcfb4f1c1b8327baa05f","slug":"school-closed-to-16-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने के निर्देश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
भीषण सर्दी में सुबह ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाने के मामले में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल 16 तक बंद रखवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी स्कूल न खुले। इसके बाद आगे की योजना तय की जाएगी।
विज्ञापन
राजधानी में सरकारी स्कूलों में 16 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बीच कई निजी स्कूलों के विंटर वैकेशन भीषण सर्दी के बीच खत्म हो गए। दो दिन से बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पृष्ठ आठ पर ‘विंटर शुरू, वैकेशन खत्म’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल सती को निर्देश दिए कि सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहें। इसके बाद भी अगर सर्दी ज्यादा हुई तो आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन