फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school closed due to swine flu in dehradun.

स्वाइन फ्लू के डर से देहरादून के स्कूल 'बंद'

Wed, 25 Feb 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Feb 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
school closed due to swine flu in dehradun.

स्वाइन फ्लू के मद्देनजर 25 से 28 फरवरी तक देहरादून के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन


इन स्कूलों में एलकेजी से कक्षा पांच तक के छात्रों की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

स्वाइन फ्लू से बचाव और रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। डीएम ने बताया कि छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार अधिक होने की जानकारी मिली है। ऐसे में अवकाश इस पर बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी एसपी खाली ने बताया कि जिन स्कूलों में अभी एलकेजी से पांचवीं तक की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें परीक्षा स्थगित कर 28 फरवरी के बाद कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आगे की कक्षाओं की गृह परीक्षा और कक्षा 10 और 12 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाएं मरीजों की गटक रहे डॉक्टर

school closed due to swine flu in dehradun.

दून अस्पताल में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टर भी दहशत में आ गए हैं। अस्पताल में कई डाक्टर मरीजों के हिस्से की दवा खुद ले जा रहे हैं। इनमें भी ज्यादातर ऐसे हैं, जिनका दूर तक फ्लू के मरीजों के सीधा संपर्क नहीं है।

बीते पांच दिन में टेमी फ्लू की चालीस से अधिक टैबलेट डाक्टर अपने लिए जारी करा चुके हैं। पता लगने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने प्रभारी फार्मेसी अधिकारी और दवा स्टोर प्रभारी को तलब कर फटकार लगाई है। स्टोर प्रभारी ने बताया कि डाक्टर जबरन दवा इश्यू करने को कहते हैं।

डा. असवाल ने साफ कहा कि किसी भी डाक्टर को व्यक्तिगत रूप से दवा नहीं दी जाएगी। कोई दबाव बनाता है तो शिकायत पर कार्रवाई होगी। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज और देखरेख में लगे डाक्टर-कर्मचारियों को ही स्वाइन फ्लू की दवा दी जाएगी। इनके लिए अस्पताल में फिलहाल पर्याप्त दवा है।

200 टैबलेट, 50 मास्क मंगाए
मंगलवार को दून अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 200 टैबलेट और 50 एन-95 मास्क आ गए हैं। प्रभारी फार्मेसी अधिकारी डा. आरएस चौहान ने बताया कि इस खेप में 500 टैबलेट और 200 एन-95 मास्क मंगाए गए थे। मगर आपूर्ति कम हो पाई है। 500 सर्जिकल मास्क जरूर अस्पताल में आ गए हैं।

संदिग्ध रोगी की हालत बिगड़ी

school closed due to swine flu in dehradun.

दून अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी की हालत बिगड़ गई है। युवक को तीन दिन पूर्व अस्पताल लाया गया था। हालत खराब होने पर उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उधर, दिल्ली से उसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

मोहकमपुर निवासी युवक को रविवार को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत पहले दिन से गंभीर थी। डाक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। शुरुआत से ही उसे आक्सीजन दी जा रही है।

मंगलवार को उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर आईसीयू वार्ड में भेज दिया गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने बताया कि मरीज को स्वाइन फ्लू से बचाने की दवा दी जा रही है।

जांच को भेजे 11 रक्त नमूने

मंगलवार को दून जिले से 11 स्वाइन फ्लू संदिग्धों के रक्त नमूने जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वाइन फ्लू के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मदन बोनाल ने बताया कि हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और वैश्य नर्सिंग होम से चार-चार, दून अस्पताल से एक और महंत इंदिरेश अस्पताल से दो मरीजों के नमूने भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed