फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School bus running on tractor number at kashipur

ट्रैक्टर के नंबर पर चल रही थी स्कूल बस, आरसी भी निकली जीप की

Sat, 08 Dec 2018 02:08 PM IST
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर
अरुण कुमार, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
School bus running on tractor number at kashipur
डेमो इमेज

ट्रैक्टर के नाम पर स्कूल बस का रजिस्ट्रेशन यह बात हैरान करने वाली है, इससे ज्यादा अचरज भरी बात यह है कि आरसी पर जीप दर्ज है।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस को जब एआरटीओ ने जांच के लिए रोका तो यह हकीकत सामने आई। विभाग की ओर से बस के दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही चेसिस नंबर भी गलत होने की आशंका जताई जा रही है। एआरटीओ ने मामले में बस ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


एआरटीओ अनीता चंद बृहस्पतिवार को बाजपुर भ्रमण पर थीं। पिपलिया मार्ग पर उन्हें स्कूल बसें आती दिखीं। एआरटीओ को देख कुछ चालक बसों को छोड़कर भाग निकले। एआरटीओ अनीता ने 13 सीटर एक बस (यूपी 25 डब्ल्यू 0273) के चालक से दस्तावेज मांगे तो चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर बस को सीज कर दिया गया। बस पर लिखा नंबर ऑनलाइन चेक किया गया तो वह महिंद्रा एंड महिंद्रा का ट्रैक्टर होना पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडम गाड़ियों की आरसी दूसरे वाहनों पर लगातार धोखाधड़ी की जा रही

यह ट्रैक्टर जगदेव पुत्र वीरा सिंह निवासी मोनू पट्टी बहेड़ी बरेली के नाम पंजीकृत है। कुछ देर बाद बस चालक एक आरसी लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। आरसी पर मनोज पुत्र रामलाल निवासी 152 सिविल लाइन बरेली का नाम पता अंकित था। घालमेल यहां भी कम नहीं हुआ इस आरसी पर वाहन के कॉलम में जीप लिखा था। एआरटीओ ने बताया कि यूपी की कंडम गाड़ियों की आरसी दूसरे वाहनों पर लगातार धोखाधड़ी की जा रही है।

कंडम वाहनों के नंबरों का इस्तेमाल स्कूल बसों पर किया जा रहा है। ऐसी गाड़ियों के संचालक चेसिस को मोडीफाइड कराकर विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। अधिकांश वाहन निजी स्कूलों में बच्चों को ढोने के प्रयोग में लाए जा रहे हैं। एआरटीओ ने बताया कि फर्जी नंबर वाली बस के दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कंडम वाहनों की आरसी का हो रहा उपयोग 

कंडम वाहनों की आरसी चोरी के वाहनों पर लगाकर उन्हें तराई में लाकर खपाया जा रहा है। मामले में पुलिस कई गैंगों को पकड़ चुकी है। कुछ दिन पहले बाजपुर पुलिस ने भी एक ऐसा गिरोह पकड़ा था। इस गिरोह का सरगना किंदा था। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में वाहन भी पकड़े थे। इस गिरोह की सक्रियता को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए हैं। वर्तमान में फिर से फर्जी आरसी के आधार पर चोरी के वाहन बेचे जाने वाला गैंग सक्रिय बताया जा रहा है। 

बाजपुर के एक स्कूल में संचालित 13 सीटर बस को पकड़ा है। प्रपत्र नहीं दिखाने पर बस को सीज कर दिया गया है। बस का लिखा नंबर ट्रैक्टर का होना पाया गया। जबकि आरसी में जीप दर्ज है। चेसिस नंबर भी गलत प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। 
- अनीता चंद्र, एआरटीओ काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed