Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Young woman dies after coming into contact with an electric current while in the forest to collect fodder leav

चमोली: चारा-पत्ती लेने जंगल गई युवती की करंट की चपेट में आने से मौत, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 07 Nov 2026 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 07:49 PM IST
सार

नारायणबगड़ के जंगल में मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गई एक 28 वर्षीय युवती की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 
 

विज्ञापन
Young woman dies after coming into contact with an electric current while in the forest to collect fodder leav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नारायणबगड़ के जंगल में मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गई एक 28 वर्षीय युवती की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सनेड़ निवासी कविता (28 वर्ष), पुत्री पदम सिंह जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन  लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तथा स्थानीय लोग उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। छोटी दिवाली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed