Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK top news Jenny allegations harak singh rawat heat up politics rekha arya husband arrested Kedarnath Diwali

UK Top News: जेनी प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, हरक सिंह का पलटवार, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 05:37 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 07 Nov 2026 05:37 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज कई बड़े घटनाक्रम चर्चा में हैं। 23 साल पुराने जेनी प्रकरण में महिला के नए आरोपों और डीएनए टेस्ट की मांग से मामला फिर सुर्खियों में है, तो हरक सिंह रावत ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी हुई है। जेल से बाहर आईं उर्मिला सनावर ने अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
UK top news Jenny allegations harak singh rawat heat up politics rekha arya husband arrested Kedarnath Diwali
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जेनी प्रकरण विवाद: 23 साल बाद महिला के खुलासे से बढ़ी हलचल, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट की मांग

विज्ञापन

जेनी प्रकरण में देहरादून पहुंची महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ हुए कथित घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पूर्व में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस दौरान वह भावुक भी हो गई। महिला ने बताया कि वह अक्तूबर 2002 में देहरादून आई थी। उस समय उसकी उम्र 16 साल थी। उसने कहा कि वह यमुना कॉलोनी में करीब दो महीने रही थी। महिला का आरोप है कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि हरक सिंह रावत उस समय सत्ता में थे और उनके प्रभाव के चलते उसे कहीं से मदद नहीं मिली। ये भी पढ़ें...जेनी प्रकरण विवाद: 23 साल बाद महिला के खुलासे से बढ़ी हलचल, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, डीएनए टेस्ट की मांग
विज्ञापन






जेनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच, महिला सीओ को सौंपी जिम्मेदारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली इंदिरा डेंजी (जैनी) की शिकायत पर दून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जैनी ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने और अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। शिकायत में जैनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। इससे उन्हें एक बच्चे का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि घटना के समय हरक सिंह रावत सरकार में प्रभावशाली पद पर थे और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। ये भी पढे़ं...देहरादून: जेनी की शिकायत पर हरक सिंह रावत के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच, महिला सीओ को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून: जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का पलटवार, बोले-अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की साजिश

सिंह रावत भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। हरक ने कहा कि जिस मामले में न्यायालय का फैसला आ चुका है, उस पर दोबारा टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। प्रेसकांफ्रेंस में हरक सिंह रावत ने कहा कि जेनी प्रकरण में पहले ही सीबीआई जांच और डीएनए जांच हो चुकी है। उस समय भी जेनी ने उन पर आरोप लगाए थे। मामले की जांच के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया था और जांच रिपोर्ट को अनुमोदन दिया था। ऐसे में अब इस पर सवाल उठाना न्यायालय की अवमानना है।  उन्होंने कहा कि यदि किसी को जांच या उसके निष्कर्षों पर आपत्ति थी तो उसे उसी समय सामने रखना चाहिए था। अब इतने समय बाद इस मामले को फिर क्यों उठाया गया। उन्होंने इसे भाजपा की बौखलाहट और साजिश करार दिया। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी प्रयास को लेकर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।  ये भी पढे़ं...देहरादून: जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का पलटवार, बोले-अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की साजिश

 

Trending Videos

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से पकड़ा, जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उनके पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है। मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था। यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं। ये भी पढे़ं...देहरादून:  मेरे जेल जाने से अगर मेरी पत्नी खुश है तो यही सही, गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बयान

हरिद्वार: जेल से बाहर आते ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने किया गंगा पूजन, वीडियो जारी कर कहा- लड़ाई अब रुकेगी नहीं

जेल से बाहर आने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी मुहिम को लेकर नया एलान किया है। हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अब उनकी लड़ाई सिर्फ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जेल में बंद उन महिलाओं के हक के लिए भी आवाज उठाएंगी, जिन्हें परिवार का सहारा और कानूनी मदद नहीं मिल पा रही है। उर्मिला सनावर ने अपने वीडियो में कहा कि जेल में कई ऐसी महिलाएं बंद हैं, जिनके पास न तो परिवार का साथ है और न ही उनकी मदद के लिए कोई आगे आता है। ऐसी महिलाओं को वकीलों की सहायता दिलाने की दिशा में भी वह काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जेल में बंद इन महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना और उन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए प्रयास करना भी अब उनकी मुहिम का हिस्सा होगा। ये भी पढे़ं...हरिद्वार: जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर ने किया गंगा पूजन, वीडियो जारी कर कहा- लड़ाई अब रुकेगी नहीं
 

केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। ये भी पढे़ं.. केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed