Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar singh dhami celebrates diwali with soldiers in dehradun shares sweets and honours their courage

देहरादून: दीवाली मनाने जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाई, शौर्य और त्याग को सराहना

Sat, 07 Nov 2026 09:42 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 07 Nov 2026 09:42 PM IST
सार

दिवाली की खुशियों के बीच मुख्यमंत्री ने सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बताया। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल रेजीमेंट की वीरगाथाओं और 1962 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत के साहस को भी याद किया।

विज्ञापन
CM Pushkar singh dhami celebrates diwali with soldiers in dehradun shares sweets and honours their courage
जवानों के बीच पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके अदम्य साहस, शौर्य तथा समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी अपनों के बीच होती है और सैनिक उनके परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सीमा पर तैनात सैनिकों का त्याग और उनके परिजनों का समर्पण है। स्वयं सैनिक पृष्ठभूमि से आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपने पिता द्वारा सुनाई गई गढ़वाल रेजीमेंट और 1962 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की वीरगाथाओं को भावुकता से याद किया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देवप्रयाग: सहारनपुर से बदरीनाथ जा रहे यात्रियों की कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से शहीद सैनिकों के आश्रितों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है। सरकारी नौकरी के आवेदन की समय-सीमा बढ़ाकर पांच वर्ष की गई है। देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed