फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scheme announced for farmers by harak singh rawat.

किसानों के लिए तोहफों की बरसात

Tue, 23 Sep 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Sep 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
scheme announced for farmers by harak singh rawat.

हरिद्वार के रुड़की स्थित गुरुकुल नासरन में राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के मैदान पर अमर उजाला का तीन दिवसीय कृषि महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने किसानों के लिए घोषणाओं की बौछार कर दी। पहले दिन हजारों किसानों ने महोत्सव का लाभ उठाया।

विज्ञापन


कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड में किसानों को ट्रैक्टर पर मिलने वाली एक लाख रुपये की सब्सिडी बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये करने के साथ ही सब्सिडी पर लगी लिमिट समाप्त करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सभी किसान योजना का लाभ लेकर ट्रैक्टर खरीद सकेंगे। प्रदेश का कोई भी किसान ट्रैक्टर के लिए सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने नलकूप पर पहले मिलने वाली एक लाख तीन हजार रुपये की सब्सिडी को फिर से लागू करने का ऐलान किया।

तारबाड़ करने को मिलेंगे एक लाख

scheme announced for farmers by harak singh rawat.

उन्होंने बताया कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए दो हेक्टेयर खेतों की तारबाड़ करने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे। अब एक से अधिक किसान मिलकर भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा पांच साल बाद पॉली हाउस का जीर्णोद्धार करने के लिए भी अब 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. मनोज शर्मा, कॉलेज प्रबंध समिति सचिव नरेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राजीव राठौर आदि मौजूद रहे।

मेले में हुई ये घोषणाएं-
-ट्रैक्टर खरीद पर मिलेगी डेढ़ लाख की सब्सिडी
-रोटावेटर पर मिलेगी 35 हजार की सब्सिडी
-नलकूप पर एक लाख का अनुदान
-पांच साल बाद पॉली हाउस पर 75 फीसदी सब्सिडी
-ट्रैक्टर चलित स्प्रे मशीन पर 15 हजार का अनुदान
-कृषि यंत्र होंगे वैट मुक्त, दो हेक्टेयर की तारबाड़ पर एक लाख का अनुदान
-मीटर रीडिंग से वसूला जाएगा बिल
-जल्द शुरू होगा टोल फ्री नंबर
-ढाई साल में पांच करोड़ रुपये फलदार निशुल्क पौधे लगाने का लक्ष्य
-मंडी में दो दो से पांच दुकानों में मिलेगा जैविक अनाज एवं अन्य सामग्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed