फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SCERT and DIET to get separate teacher cadres in uttarakhand Proposal to be presented in cabinet

उत्तराखंड: अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली, दोनों का बनेगा अलग-अलग कैडर

Mon, 28 Sep 2026 07:35 AM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 07:35 AM IST
सार

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग पर अब एससीईआरटी और डायट की अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ कम होगा। दोनों संस्थानों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अलग कैडर बनाने की तैयारी पूरी हो गई है, जल्द ही इस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
SCERT and DIET to get separate teacher cadres in uttarakhand Proposal to be presented in cabinet
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अलग-अलग कैडर बनेगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।

विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एवं डायटों में अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती होती रही है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी बनी है। यही वजह है कि विभाग में चार हजार से अधिक पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन अब एससीईआरटी और डायट के लिए अलग-अलग कैडर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए तैयार ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया गया है। एससीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों के पदों के साथ ही अपर निदेशक और निदेशक के पद होंगे। जबकि डायटों में प्रवक्ताओं के साथ ही उप प्राचार्य और प्राचार्य के पद होंगे। एससीईआरटी और डायट का अलग-अलग कैडर बनने से डायट में जहां पूरी तरह से अकादमिक संवर्ग के अधिकारियों और शिक्षकों की तैनाती होगी। वहीं, एससीईआरटी में अधिकारियों के पद प्रशासनिक संवर्ग के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए बनेगी नियमावली

एससीईआरटी और डायट में अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग से तबादला पाकर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। निदेशालय और शासन स्तर से शिक्षक यहां तैनाती पा रहे हैं। अब अलग-अलग कैडर बनने से इनमें शिक्षकों की अगल से भर्ती होगी। इसके लिए अगल से नियमावली बनेगी।

ये भी पढ़ें...शोध: हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर

एससीईआरटी और डायट के अलग कैडर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, पूर्व में आपत्ति के बाद इसका निपटारा किया जा चुका है। -बंदना गर्ब्याल, निदेशक एससीईआरटी



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed