फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra resumes in uttarakhand after two day halt due to adverse Weather read All Road Udpates

उत्तराखंड: दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, मौसम साफ होने पर प्रशासन ने हटाई रोक; यात्रियों को राहत

Mon, 28 Sep 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 07:49 AM IST
सार

मौसम में सुधार के बाद चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए रास्ता फिर खुल गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को यात्रा सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra resumes in uttarakhand after two day halt due to adverse Weather read All Road Udpates
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम के कारण पिछले दो दिनों से रोकी गई चारधाम यात्रा आज सोमवार को फिर शुरू कर दी गई। चारधाम यात्रा नियंत्रण संगठन, ऋषिकेश से मिले निर्देशों के बाद मौसम के अनुकूल होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर यात्रा से रोक हटाई गई। इसके साथ ही यात्रियों को चारधाम की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन

 

प्रशासन ने सभी पुलिस और तहसील प्रशासन को यात्रा को नियमित और निर्बाध रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है, ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। संबंधित विभागों और यात्रा नोडल अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और किसी भी तरह की समस्या के त्वरित समाधान के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका; आठ हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी जिले में सबसे अधिक सड़क बंद

राज्य में 79 ग्रामीण समेत 123 सड़क बंद है। इसमें सबसे अधिक पौड़ी प्रभावित है, जिले में 27 मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा 20, बागेश्वर दो, चमोली 14, चंपावत में एक मार्ग बंद है। देहरादून छह, नैनीताल 22, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग चार, टिहरी आठ और उत्तरकाशी जिले में छह मार्ग बंद है। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed