फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipality's efforts regarding vending zones did not

Dehradun News: वेंडिंग जोन के लिए बैठकों से आगे नहीं बढ़ी पालिका

Mon, 28 Sep 2026 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 28 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Municipality's efforts regarding vending zones did not
नगर पालिका क्षेत्र में करीब 350 पंजीकृत वेंडर होने के बावजूद अब तक एक भी स्थायी वेंडिंग जोन धरातल पर नहीं उतर सका। इसके चलते रेहड़ी-ठेली और फड़ लगाने वाले कारोबारी मुख्य मार्गों व बाजार की सड़कों के किनारे ही दुकानें सजाने को मजबूर हैं। बेतरतीब ढंग से लगी इन रेहड़ियों और खरीदारी के लिए रुकने वाले वाहनों के कारण बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने पालिका से महज बैठकों और स्थान चिह्नित करने की कवायद से आगे बढ़कर योजना को तुरंत लागू करने की मांग उठाई है।नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन बनाने की कवायद वर्ष 2022 से चल रही है। इसके लिए चर्च रोड, सैयद रोड और पहाड़ी गली समेत कुछ अन्य स्थान चिह्नित भी किए जा चुके हैं। यहां तक कि जुलाई 2024 में एक वेंडर की ओर से स्थानीय युवक पर हमले के बाद हुए भारी विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय विधायक ने भी प्रस्तावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया था। पालिका ने व्यापारियों के वेंडर कार्ड भी बना दिए हैं, लेकिन वेंडिंग जोन की व्यवस्था आज तक लागू नहीं हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार की सड़कों के किनारे रेहड़ियां लगने से काफी हिस्सा घिर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि एक निर्धारित वेंडिंग जोन बन जाए, तो बाजार की सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली रेहड़ियां कम होंगी और यातायात व्यवस्था सुधरेगी। इससे पंजीकृत वेंडरों को भी स्थायी ठिकाना मिल सकेगा और वे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के डर व आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे। साथ ही, एक ही स्थान पर दुकानें होने से पालिका के लिए कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था बनाए रखना भी आसान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed