{"_id":"02e4ed63fa1a0e6c11e633dca821262e","slug":"scarf-became-the-cause-of-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच जिंदगियों पर काल बनकर आई चुनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिंदगियों पर काल बनकर आई चुनरी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की आंखों के सामने अचानक हवा के झोंके से आई चुनरी बुधवार को साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हुए हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी।
विज्ञापन
इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। जांच में पहुंचे एआरटीओ एके पांडेय के सामने सीएचसी साहिया में भर्ती घायलों ने आपबीती सुनाई।
बैक मिरर पर बंधी थी माता की चुनरी
एआरटीओ ने बताया कि यूटिलिटी के बैक मिरर (पीछे देखने वाला शीशा) पर माता की चुनरी बंधी हुई थी। जिसकी लंबाई अधिक थी। हवा के झोंके से अचानक चुनरी चालक की आंखों के सामने आ गई जिससे चालक घबरा गया। उस दौरान यूटिलिटी चढ़ाई पर थी।
विज्ञापन
ओवरलोड होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी बायीं ओर खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि यूटिलिटी का परमिट और फिटनेस सही था। जांच रिपोर्ट परिवहन आयुक्त के साथ ही जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
पैराफिट होते तो बच जाती जान
जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क अच्छी हालत में है। चढ़ाई भी है। घायल लोगों के अनुसार वाहन की रफ्तार भी धीमी थी, यदि सड़क किनारे पैराफिट या फिर क्रश बैरियर होते तो अनियंत्रित यूटिलिटी इससे टकराने के बाद रुक सकती थी।